Breaking News

तृणमूल नेता मदन मित्रा सारदा केस में ईडी के सामने हुए पेश


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कामरहाटी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मदन मित्रा सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश हुए। मित्रा ने कहा, ‘‘पहले भी, मैंने जांच के संबंध में ईडी अधिकारियों के साथ सहयोग किया था। मैं अब भी उनके साथ सहयोग करूंगा। उन्होंने मुझे फोन किया और कुछ दस्तावेज मांगे। मैं यहां सभी दस्तावेज लेकर आया हूं जो मैंने पहले जमा किए थे।’’इससे पहले, मित्रा को 18 मार्च को ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन तृणमूल नेता अपने मौजूदा चुनाव प्रचार के कारण निर्धारित तिथि पर पेश होने में विफल रहे। कोलकाता की जोरसांको विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता को भी जांच एजेंसी ने तलब किया। वह शुक्रवार को ईडी दफ्तर में पेश हुए।इस बीच, ईडी ने सारदा घोटाले के सिलसिले में राज्य के मुख्य सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ को एक समन नोटिस जारी किया। सूत्रों ने कहा कि पुरकायस्थ को पूछताछ के लिए 25 मार्च को ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cQu0tt

कोई टिप्पणी नहीं