Breaking News

Bihar Diwas: बिहार में जन्मे इन सितारों ने दुनियाभर में खूब कमाया नाम , एक्टिंग से लेकर पॉलिटिक्स तक में जमाई धाक


शत्रुघ्न सिन्हाबॉलीवुड में अपने अंदाज से सबको आकर्षित करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर, 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बता दें कि वह एक ऐसी जगह से आते हैं, जहां उनके आस-पास कोई भी फिल्मी जगत से जुड़ा व्यक्ति नहीं था। इसके बावजूद वह फिल्मी दुनिया पर छाए। इतना ही नहीं राजनीति में भी उनका कोई जवाब नहीं है। उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान रखती है। प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है।पंकज त्रिपाठीपंकज का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। पंकज त्रिपाठी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 2004 में रिलीज हुई फिल्म रन में पंकज त्रिपाठी महज 10 सेकेंड के लिए नजर आए थे। तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये शख्स एक दिन बॉलीवुड का इतना बड़ा कलाकार बनेगा। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद पंकज त्रिपाठी रातों-रातो मशहूर हो गए। उसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया। हिंदी भाषा की दो सबसे सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी का अभिनय तारीफ के काबिल है।नेहा शर्माबॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया और सफल हुईं। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म चिरुता से फिल्मों करियर की शुरुआत की। वहीं, नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म क्रूक हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।संदली सिन्हासंदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म तुम बिन से संदली जितनी हिट हुईं उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोडो़ं का बिजनेस संभाल रही हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r71EjN

कोई टिप्पणी नहीं