बिहार दिवस पर कोरोना का साया, वर्चुअली होगा आयोजन,वीडियो काफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे CM

बिहार की स्थापना दिवस 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है और हर साल इस मौके पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि किए जाते हैं और इनकी तैयारियां भी खासे समय पहले से होने लगती थीं। इस साल स्थितियां थोड़ी जुदा हैं और राज्य में कोरोना का संकट छाया हुआ है इसलिए इस बार राज्य के किसी भी स्कूल में बिहार दिवस समारोह का आयोजन नहीं होगा इसके स्थान पर ऑनलाइन मोड में यह समारोह आयोजित होने जा रहा है।कोरोना संकट से बचने के लिए इस साल ये आयोजन वर्चुअल तरीके से होगा, इस बारे में नोडल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है बताते हैं कि ज्ञान भवन में शिक्षा विभाग के आलाधिकारी कुछ लोगों की सहभागिता के साथ समारोह की शुरुआत करेंगे वहीं सूबे के सीएम नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। सीएम नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिन सुबह 11 बजे जिलों को वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। पिछले साल भी कोरोना की वजह से बिहार दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था वहीं इस बार बिहार दिवस समारोह की थीम रखी गयी है- जल, जीवन, हरियाली इस बार यह समारोह को सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा।शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक हर जिला के समाहरणालय पर ही कार्यक्रम आयोजित होंगे यहां के सभा कक्ष में अधिकारियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा वहां पर इस कार्यक्रम से जुड़े बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स लगाए जाएंगे।गौर हो कि इससे पहले राज्य के इस खास दिवस पर तीन दिनों तक कार्यक्रम होता था, देश भर के बड़े गायक, गजल गायक और नृत्यागनायें भी अपनी प्रस्तुति करने आते थे। राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम और ज्ञान भवन और एसकेएम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा बल्कि इसके स्थान पर ऑनलाइन तरीके से सांकेतिक रूप से ये कार्यक्रम इस बार होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lCffyB
कोई टिप्पणी नहीं