खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लाल मिर्च बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए कैसे

आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लाल मिर्च आपकी किस्मतो को भी चमका सकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, लाल मिर्च के साथ कुछ उपाय करने से आपके रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। जानिए कुछ अनोखे उपाए।- व्यापार में वृद्धि के लिए मिट्टी के तीन दीपक में पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाकर अपने व्यापार स्थल पर रख दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाद आपको असर दिखने लग जाएगा।- अगर कोई व्यक्ति या बच्चा नजरदोष से पीड़ित है तो लाल मिर्च से उसकी मदद कर सकती है। लाल मिर्च लें और नजर से पीड़ित व्यक्ति की इससे 7 बार उल्टे क्रम से नजर उतारें। इसके बाद उन्हें जलते हुए चूल्हे या गैस पर रखकर जला दें। ध्यान रहे, मिर्च की धसक से बच्चे को परेशानी ना हो।- आर्थिक तंगी जाने का नाम नहीं ले रही है तो लाल मिर्च का यह उपाय आपके लिए लाभकारक सिद्ध होगा। आप एक साफ रुमाल में सात लाल मिर्च बांध लें और उसको जहां पैसा रखते हैं जैसे तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी और नए मार्ग दिखने लगेंगे।- एक लाल कपड़े में 5 सूखी लाल मिर्च को बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रख दें। अगले दिन लाल मिर्च को बहते जल में प्रवाहित कर दें ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य सही रहता है और कोई महामारी भी नहीं लगती है, ऐसी मान्यता है।- अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है, मेहनत के बाद भी वह कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो आप लाल मिर्च के 21 दानों को जल में डालकर 21 दिनों तक हर रोज सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ओम तुष्टाय नम: मंत्र का जप करें और सूर्यदेव को अपनी परेशानी के बारे में बताएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j6W2DN
कोई टिप्पणी नहीं