Breaking News

इस देश में कुत्तों का रंग हो चुका है नीला, तस्वीरें हो रही हैं जमकर वायरल


रूस में इन दिनों कुछ श्वानों का रंग चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ये श्वान नीले रंग के हैं। स्थानीय निवासियों की ओर से नीले रंग के श्वानों के एक झुंड का फोटो वायरल करने के बाद अब प्रशासन इनके बदले हुए रंग का कारण जांचने में जुटा है। ये तस्वीरें रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित डेजरजिन्च से वायरल हुई हैं।मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन श्वानों का रंग नीला कैसे हो गया। माना जा रहा है कि ऐसा किसी केमिकल रिएक्‍शन के कारण हुआ है। श्वानों की ये तस्वीरें एक संयंत्र के पास ली गई थीं, जो कभी हाइड्रोसेलेनिक एसिड और प्लेक्सिग्लास बनाने वाली एक बड़ी रासायनिक उत्पादन फैसिलिटी थी। यह केमिकल प्लांट लगभग 6 साल पहले बंद हो गया था। वहीं केमिकल प्लांट के मैनेजर आंद्रे मिसलिवेट्स का कहना है कि बंद पड़े प्लांट के कारण ऐसा होना संभव नहीं है। उनका दावा है कि किसी ने मजाक के लिए श्वानों को रंग दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि श्वान प्लांट में पड़े कॉपर सल्फेट नाम के केमिकल के संपर्क में आए होंगे, इसीलिए उनकी ऐसी हालत हुई है। इनके बालों का सैंपल लिया गया है, जिसके बाद ही नीले रंग का भेद खुल पाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jNbrcN

कोई टिप्पणी नहीं