Breaking News

इस राज्यों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, दो होंगे होंगे खतरनाक, बदलेगा मौसम


मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, 14 और 15 फरवरी को अंडमान एवं निकोबार दीप समूह के अलावा अरुणाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल के कुछ इलाकों में भी 15 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।स्काइमेट के मुताबिक बारिश की शुरुआत छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों, पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ से होगी। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और इलाकों में देखी जा सकती है। इसके अलावा गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 16 से 18 फरवरी के बीच दक्षिणी राज्यों में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा।उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार को घना कोहरा देखा गया। पंजाब के कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा था। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा देखा गया। अमृतसर, पटियाला और अंबाला में विजिब्लिटी सिर्फ 25 मीटर के आसपास थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rPlK2U

कोई टिप्पणी नहीं