Breaking News

वायरल वीडियो : शेर से गले लगते महिला का हैरान करने वाला यह वीडियो, लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हो सकता है शेर को लेकर आपका डर थोड़ा कम हो जाए। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला को शेर से गले लगते हुए दिख रही है।आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन इस वीडियो में ऐसा ही कुछ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो में शेर ने जिस तरह से महिला को गले लगाया है, ऐसा लग रहा है जैसे महिला और शेर दोनों कोई पुराने दोस्त हों। इसे देखकर हर कोई हैरान है। यही कारण है कि यह वीडियो लोगों को दिल भी जीत रहा है।ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर सुशांत नंदा ने भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सबसे क्रूर भी सबसे वफादार हो सकता है। इंसानों से बेहतर! इस शेर को एना द्वारा एक यात्रा सर्कस से बचाया गया था और दुर्व्यवहार का शिकार हुए शेर को एक नया घर भी मिला। शेर को बचाने वाली एना ने इस क्लिप के फिल्मांकन के दौरान बीबीसी को बताया, मुझे लगता है कि यह गले लगना मेरे लिए सबसे ईमानदार है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LMgkGw

कोई टिप्पणी नहीं