मध्यप्रदेश में दर्दनाक बस हादसा, अब तक 30 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के सीधी के रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार सुबह 7.30 बजे एक बस नहर में जा गिरी। बस में करीब 55 यात्रियों के सवार होने की सूचना है। हादसे के बाद 12 यात्री तैरकर बाहर निकल आए। हादसे में अब तक सात यात्रियोंं के शव नहर से निकाले जा चुके हैं। वहीं 30 लोगों की मौत की आशंका है। शवों की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं। प्रशासन का नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है। क्रेन के जरिए बस को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह मिल नहीं रही है। वहीं मध्य प्रदेश के बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है जिससे बस को तेज बहाव की चपेट में आने से बचाया जा सके।बताया जा रहा है कि बस बघवार की ओर से हिनौती होकर सतना जा रही थी। इस दौरान ट्रक को पास करते समय बस का पिछला टायर फिसला और पूरी बस बाण सागर बांध की बघवार नहर में गिर गई। नहर में पानी इतना गहरा था कि पूरी बस पानी के अंदर चली गई। बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की है। वहीं घटना के बाद पास के ग्रामीण और अन्य लोग बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही बस में सवार लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं। मौके पर कोहराम मचा हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u0pFMd
कोई टिप्पणी नहीं