Breaking News

59 कारसेवकों की मौत का आरोपी आखिरकार 19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा


गोधरा कांड के एक प्रमुख आरोपी को 19 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ की ओर से आग लगाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक (51) को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 19 साल पहले हुई थी, जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि भटुक आरोपियों के उस गिरोह का हिस्सा था जो पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था। पाटिल ने बताया कि सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर पर छापा मारा और भटुक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि भटुक और उसके साथियों ने भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया।जांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या एवं दंगा फैलाने समेत अन्य आरोप हैं। गौरतलब है कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए थे, जिसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भडक़ गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भटुक गोधरा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था। उन्होंने कहा, वह कोच पर पथराव करने और उसमें पेट्रोल डालने में लिप्त था जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोच में आग लगा दी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ozfga0

कोई टिप्पणी नहीं