Breaking News

Live बजट 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का डिजिटल से बजट अपडेट


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीसरा बजट पेश करेंगी। संसद में टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुस्त पड़े अर्थव्यवस्था को नए बजट से आर्थिक टीका लग सकता है। इस बजट से महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट है। -25,000 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिम बंगाल में राजमार्ग कार्यों की घोषणा की है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में राजमार्ग हैं। साथ ही रेलवे के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड की घोषणा की है, जिसमें से 1.7 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए हैं। -वित्त मंत्री ने कहा कि 20,000 करोड़ रुपये के साथ एक विकासात्मक वित्तीय संस्थान की स्थापना के लिए एक विधेयक पेश किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2021: सात टेक्सटाइल पार्क तीन साल में बनेंगे और 2022 के लिए, मैं 5.521 लाख करोड़ रुपये, 2021 में 4.39 लाख करोड़ रुपये सेके पूंजीगत व्यय में तीव्र वृद्धि का प्रस्ताव करताी हूं। - आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना योजना का ऐलान। वित्त मंत्री ने कहा कि इस आत्मनिभर्र पैकेज 64 हजार करोड़ है। साथ ही कोरोना से निपटने को 27 लाख करोड़ खर्च होंगे।-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछली बार जब बजट पेश कर रहे थे, तब ये पता नहीं था कि ग्लोबल इकॉनमी कहां जाने वाली है। हमने ये कल्पना नहीं की थी कि हम हेल्थ संकट भी हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर मिला। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर संसद पहुंच गए है। वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3thF22G

कोई टिप्पणी नहीं