Breaking News

देश के आम बजट में वित्त मंत्री ने किया ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत का जिक्र, जानिए क्यों


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2021-22 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारे पास कैसी क्वॉलिटी है। जो पीछे थे उन्होंने आगे निकलकर परफॉर्म किया। कोरोना की जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में सबसे कम ऐक्टिव कोरोना केस हैं। हमारी लड़ाई जीत की तरफ है।वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे पास आज दो वैक्सीन आज मौजूद हैं। 100 से ज्यादा देशों को इसका फायदा मिल रहा है। दो से ज्यादा वैक्सीन और आने वाले हैं। हमारी लड़ाई 2021 में भी जारी है। दो विश्व युद्ध की तरह पोस्ट कोविड दुनिया में रणनीतिक संबंधों में भी बदलाव आएगा। भारत लैंड ऑफ होप की तरह देखा जाएगा।सीतारमण ने इस बजट को आपदा में अवसर बताया। उन्होंने कहा, जिस तरह से इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ, ये एक बड़ी चुनौती थी। पिछली बार जब हम बजट पेश कर रहे थे तब ये पता नहीं था कि ग्लोबल इकॉनमी कहां जाने वाली है। हमने ये कल्पना नहीं की थी कि हम हेल्थ संकट की तरफ बढ़ रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tdIcEi

कोई टिप्पणी नहीं