कोरोना से जंग में आज सबसे अहम दिन, भारत में हो रहा है ऐसा बड़ा काम, जानिए पूरा मामला

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार देशभर में एक और पूर्वाभ्यास कर रही है। आज देश के सभी जिलों में एक साथ पूरा अभ्यास किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसका निरीक्षण करने के लिए तमिलनाडु पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि देश में अब तक दो टीकों को मंजूरी मिल चुकी है। इनकी आपूर्ति अब शुरू होने जा रही है।वहीं चीन में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। चीन में पांच महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिसके चलते चीन के हेबई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है। वहीं जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। जापान में पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अमरीका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है।कोरोना वायरस वैक्सीन से एलर्जी के 90 प्रतिशत मामले महिलाओं मेंवहीं अमरीका में फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुए जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, वैक्सीन से एलर्जी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (सीडीसी) अब मामलों को मॉनिटर कर रहा है। साथ ही जिन लोगों को एलर्जिक रिएक्शंस हो रहा है, उन्हें दूसरी डोज न लेने की सलाह दी जा रही है। सीडीसी ने कहा है कि फाइजर की वैक्सीन लगाने के बाद एनाफिलेक्सिस (गंभीर एलर्जिक रिएक्शन) के 28 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मॉडर्ना की वैक्सीन लगाने के बाद एक शख्स में रिएक्शन देखा गया है। अमरीकी पब्लिक हेल्थ एजेंसी के अनुसार हर 10 लाख लोगों को किए जा रहे टीकाकरण पर एलर्जिक रिएक्शन की दर 11.1 पर्सेंट है। सीडीसी की वीकली रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच फाइजर की वैक्सीन के 18.96 लाख डोज दिए गए जिनमें से एनाफिलेक्सिस के 21 केस मिले। एलर्जी से पीडि़त 90 प्रतिशत मामले महिलाओं में मिले हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nsdUcZ
कोई टिप्पणी नहीं