Breaking News

इस नाम की दीवानी है दुनिया, तो वहीं भारत में राम से ज्यादा पॉप्यूलर ये है नाम, हुआ खुलासा


पूरे विश्व में शियानशेंग नाम के सबसे ज्यादा लोग हैं। इस चीनी नाम का मतलब होता है पति, सर और मिस्टर। वेबसाइट forebears.io के मुताबिक हर 67 लोगों में से एक व्यक्ति का नाम शियानशेंग है और इनकी कुल संख्या 108,118,954 है। दूसरे नंबर पर मारिया है। इस नाम की 61,147,219 महिलाएं हैं।तीसरे नंबर पर भी चीनी नाम है। दुनिया में शाऊजिए नाम की महिलाएं है। इनकी संख्या 51,857,868 है। यानी हर 141 में से एक महिला का नाम Xiaojie है। इसी तरह दुनिया में सबसे ज्यादा पुकारे जाने वाले व्यक्तियों के नामों में नूशी चौथे, मोहम्मद पांचवें और जोस छठे स्थान है। इसके अलावा मुहम्मद सातवें, मोहामद 8वें, मोहम्मद 9वें और वेई 10 वें स्थान पर है। अगर हिंदी नामों की बात करें तो श्री का पहला नंबर है, जो ओवर ऑर वर्ल्ड लिस्ट में 45 नंबर पर है। इस नाम के 64 लाख, 73 हजार 133 लोग हैं। दूसरे नंबर पर राम नाम है। इस नाम के लोगों की संख्या 57 लाख, 43 हजार 57 है। यानी 1269 लोगों में एक व्यक्ति का नाम राम है। ओवर ऑल रैकिंग में यह 58वें नंबर पर है। इसके अलावा सबसे पापुलर नाम अनीता है, जो ओवर ऑल रैंकिंग में 63वें स्थान पर है। दुनिया की 1330 महिलाओं में से एक नाम अनीता है। इनकी संख्या 54 लाख 79 हजार 91 है। इसके बाद रीता का नंबर आता है, जो लिस्ट में 75वें नबंर पर है। इनकी संख्या 46 लाख 42हजार 146 है। टॉप 100 नामों में सुनीता की जगह है। 85वें नंबर पर सुनीता नाम की कुल 41 लाख, 10 हजार 579 महिलाएं हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lg9ed0

कोई टिप्पणी नहीं