Breaking News

जाते-जाते चीन को एक और झटका दे गए डोनाल्ड ट्रंप, कर दी है ऐसी बड़ी डिजिटल स्ट्राइक


अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के पैमेंट एप्स अली पे, वीचैट पे और कुछ अन्य एप्स से ट्रांजेक्शन्स पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप ने तर्क दिया है कि इन एप्स के जरिए चीनी सरकार को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई जाती है।यह कार्यकारी आदेश 45 दिन के भीतर लागू होगा। ऐसे में ट्रंप के बाद हाइट हाउस में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की ताजपोशी के कुछ हफ्ते बाद यह प्रतिबंध लागू होगा। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस आदेश और लागू होने पर नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन से कोई चर्चा नहीं की गई है। फिलहाल कैम स्कैनर, क्यूक्यू वैलेट, शेयरइट, टेनसेंट क्यूक्यू, वीमेट और डब्ल्यूपीएस ऑफिस जैसे एप्स पर रोक लगाई गई है। इन एप्स के अमरीका में डाउनलोड पर भी प्रतिबंध रहेगा।इससे पहले अगस्त में ट्रंप ने चीनी एप टिकटॉक पर भी पाबंदी लगा दी थी। हालांकि, कोर्ट ने अपने फैसले से इस आदेश को पलट दिया था। मामले में सुनवाई जारी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hOxnna

कोई टिप्पणी नहीं