चालबाज चीन ने WHO की टीम को ऐन वक्त पर दिया बड़ा धोखा, जानिए कैसे

दुनियाभर के देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। भारत सहित अधिकांश देशों ने दावा किया है कि चीन में ही इस जानलेवा वायरस की उत्पत्ति हुई हैं और इसी के बाद यह दुनियाभर में फैला है। हालांकि इन चीन दावों को लगातार ठुकरा रहा है। लेकिन अब ‘चोर की दाढ़ी में तिनका ’ वाली बात चीन के साथ हो रही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रिएसस का कहना है कि चीन कोरोना की उत्पत्ति की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को जांच की अनुमति नहीं दे रहा है। गेब्रिएसस ने कहा कि वह इस बात से बहुत निराश हैं कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने के लिए चीन ने अभी भी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम के प्रवेश को अधिकृत नहीं किया है।गेब्रिएसस ने बीजिंग की आलोचना की है कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक टीम के सदस्यों ने डब्ल्यूएचओ और चीनी सरकार के बीच एक व्यवस्था के हिस्से के रूप में अपने देशों से चीन जाने के लिए पिछले 24 घंटे पहले तैयार हो चुके हैं। आज, हमें पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने टीम के चीन में आने के लिए आवश्यक अनुमति को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है। मैं इस खबर से बहुत निराश हूं, क्योंकि दो सदस्यों ने पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी थी और अन्य अंतिम समय पर यात्रा करने में सक्षम नहीं थे, लेकिन वरिष्ठ चीनी अधिकारियों के संपर्क में थे। गौरतलब है कि हाल ही में अमरीका ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस चीन के कारण फैला है। हालांकि चीन ने इसका खंडन किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38jMv8K
कोई टिप्पणी नहीं