Breaking News

कोरोना महामारी के बीच 1 फरवरी को ऐसा बड़ी काम करेगी मोदी सरकार, विपक्ष ने उठाए सवाल


यूनियन बजट इस साल 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। कैबिनेट कमिटी ऑन पार्लियामेंटरी अफेयर्स के अनुसार इस साल 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29 जनवरी को राज्य सभा और लोकसभा के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। सीसीपीए ने यह भी सिफारिश की है कि बजट सत्र 29 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलाया जाए। सिफारिश में यह भी कहा गया है कि 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद बजट का दूसरा सत्र 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलाया जाए। सत्र के दौरान सभी प्रकार के कोविड आचरण का पालन किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में उनसे कोई सलाह नहीं की गई है। विपक्ष का यह भी आरोप है कि शीत सत्र इसलिए रद्द किया गया है ताकि कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़़ा कोई सवाल ना सरकार से पूछा जाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s1pgbA

कोई टिप्पणी नहीं