Breaking News

लगातार दूसरे दिन भी लगा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल


इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में तेजी का माहौल बना हुआ है। ब्रेंट के दाम फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर हैं। डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल के दाम में 21 से 23 पैसे और डीजल के दाम में 26 से 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा हो गया है।दिल्ली में आज 07 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम कल के भाव 83.97 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 84.20 रुपये प्रति लीटर यानी 23 पैसे दाम बढ़ गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम कल के भाव 74.12 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 74.38 रुपये प्रति लीटर यानी 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 90.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 81.07 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हो गया है। पेट्रोल के भाव 24 पैसे बढ़कर 85.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 77.97 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम 21 पैसे बढ़कर 86.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे बढ़कर 79.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 25 पैसे 87.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 28 पैसे बढ़कर 78.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xht7mx

कोई टिप्पणी नहीं