Breaking News

28 जुलाई को Realme C15 होगा लॉन्च, 6000mah की मिलेगी दमदार बैटरी

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) ने 28 जुलाई को सी सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम रियलमी सी15 (Realme C15) है। इससे पहले कंपनी ने Realme C11 लॉन्च कर चुकी है। हालांकि अभी Realme C15 को सिर्फ इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएहा। वहीं भारत समेत अन्य देशों में फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Realme C15 Specifications

भारतीय समयानुसार फोन को सुबह 11.30 बजे लॉन्चि किया जाएगा। ग्राहक कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन का डिजाइन रियलमी सी11 से काफी मिलता-जुलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में पावर के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Realme C15 स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में होगी।

Vodafone Idea ने eSIM किया लॉन्च, अब बिना सिंम कार्ड चलाएं नंबर

गौरतलब है कि हाल ही में Realme C11 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया गया है। इस फोन को कल यानी 22 जुलाई को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। फोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का सपोर्ट दिया गया है। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 10 पर करेगा। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके जरुरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का लेंस और दूसरा अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वही फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eOHRiW

कोई टिप्पणी नहीं