Breaking News

खुशखबरीः बिना एग्जाम दिए रेलवे में हो रही है बंपर भर्ती, बस बचे हैं इतने दिन, जल्द करें आवेदन


रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। साउथ वेस्‍टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 1004 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख अब काफी नजदीक है। बता दें कि इच्‍छुक उम्‍मीदवार 09 जनवरी 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। RRC Apprenticeship के लिए उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए। बता दें कि हुबली में 287, कैरिएज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली में 217, बैंगलुरु डिवीजन में 280, मैसूर डिवीजन में 177 और सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर में 43 पदों पर भर्ती होगी। Apprentices के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।इन पदों पर आवेदन करने के लिए Gen/OBC कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है। इन पदों पर उम्‍मीदवारों के चयन के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि शैक्षणिक योग्‍यता के आधार पर मेरिट लिस्‍ट के जरिए चयन किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LpkjZ4

कोई टिप्पणी नहीं