Breaking News

इन छोटे-छोटे उपायों से दूर होगी आपकी धन संबंधी समस्याएं, एक झटके में हो जाएंगे मालामाल


अगर आपके जीवन में भी धन संबंधित दिक्कतें आती हैं या फिर तमाम प्रयासों के बावजूद धन हानि नहीं रुक रही है, तो ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।शंख बदलेगा आपकी किस्मतयदि घर में हमेशा कोई न कोई खर्चा लगा ही रहता है, तो आपको दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ध्यान रखें कि यह गुरुवार के दिन करना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार के दिन श्रीहरि के मंदिर में शंख का दान जरूर करें। कहते हैं कि ऐसा करने से भी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन लाभ के नए स्रोत बनते हैं।दूर होगी धन संबंधी समस्याकोरोना के समय में यदि आप धन संकट से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आप 7 बादाम और 8 काजल की डिबिया लें और इसे काले वस्त्र में बांधकर किसी बक्से में रख दें। ध्यान रखें कि यह उपाय केवल मंगलवार, शनिवार या रविवार के दिन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती जाएंगी।आकस्मिक धन लाभअगर आप अचानक से धन संबंधित लाभ पाना चाहते हैं, तो ज्योतिष के अनुसार अमावस्या की रात को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में लाल धागे की बत्ती का प्रयोग करें। संभव हो तो इसमें केसर डालें अन्यथा हल्दी का प्रयोग करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s993Rt

कोई टिप्पणी नहीं