Breaking News

इन आसान उपायों से करें सूर्यदेवता को प्रसन्न, उनकी कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम


रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए जाना जाता है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से उसका भाग्योदय होता हैं और किस्मत बुलंदियों पर होती हैं। सूर्य देव की पूजा कर जीवन की परेशानियों से निजात पाई जा सकती हैं। सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको कर सूर्य देव की कृपा पाई जा सकती हैं और सभी बिगड़ें काम बनाए जा सकते हैं।- रविवार का दिन सूर्य देवता का होता है। ऐसे में इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है।- सूर्य देवता को भगवान विष्णु जी का रूप माना जाता है। ऐसे में रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का पाठ बेहद शुभ होता है। इससे श्रीहरि की कृपा होने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।- रविवार के दिन मूली, शकरकंद जैसे रेशेदार फल या सब्जी मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही लाल मसूर का दान करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होने के साथ कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होगा।- अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए रविवार के दिन तांबे के टुकड़े को 2 बराबर भाग में काटें। फिर 1 टुकड़े को हाथ में पकड़ कर मन में संकल्प लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। दूसरे टुकड़े को अपने पास संभाल कर रख लें। इससे आपके बिगड़े काम बनने के साथ मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाएगी।- जिन लोगों को दिल, पेट व आंखों से जुड़ी परेशानी है उन्हें रविवार के दिन तांबे की चीज का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार आने में मदद मिलेगी।- जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु का बुरा असर है उन्हें इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल का दान करना चाहिए। इससे कुंडली का दोष होगा।- आजकल हर दूसरा व्यक्ति जीवन में समस्याओं से परेशान है। ऐसे में आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशहाली आएगी।- रविवार के दिन गेंहू का दान करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनते हैं। इसके अलावा अगर कोई बार-बार झूठे आरोपों में फंस रहे हैं उन्हें भी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35ryxjh

कोई टिप्पणी नहीं