बड़ी खबरः 16 जनवरी से देश में लगने लगेगी कोरोना की वैक्सीन

देश में 16 जनवरी ने कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। टीकाकरण की तैयारियों का पीएम ने जायजा लिया। मीटिंग में कैबिनेट सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी, प्रिंसिपल सेक्रटरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि 3 करोड़ फ्रंटलाइन और हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद 50 साल से ऊपर की आबादी या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित 50 साल के अंदर के लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bocCxm
कोई टिप्पणी नहीं