इस देश में कोरोना से बचाने के लिए एक व्यक्ति को दी जा रही है 6 वैक्सीन की डोज, टीकाकरण में सबसे आगे

ब्रिटेन और अमरीका में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई, लेकिन टीकाकरण की इस दौड़ में सबसे आगे है इजरायल। यहां 24 घंटे टीकाकरण किया जा रहा है। यही कारण है कि यहां छह में से एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन मिल चुकी है। पिछले कुछ ही दिनों में 1.4 बिलियन इजरायलियों का टीकाकरण हो चुका है। इतना ही नहीं लोगों को कोरोना से बचाने के लिए यहां पांच की जगह छह कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इजरायल में भी फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन ही लोगों को लगाई जा रही है। इसी के साथ इजरायल ने मॉडर्न और एस्ट्राजेनेका के साथ भी सौदे किए हैं। ऐसे में इजरायल में स्वास्थ्य प्रणाली को दुनिया में सबसे कुशल प्रणालियों में से एक माना जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38hS6fE
कोई टिप्पणी नहीं