Breaking News

ब्रिटेन में भारतीय मूल ने लड़के ने 574 लड़कियों के साथ किया ऐसा काम, उड़ेंगे आपके होश


ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के एक युवक ने करीब चार साल के दौरान 574 लड़कियों को न सिर्फ ब्लैकमेल किया, बल्कि सैकड़ों युवतियों का यौन शोषण भी किया। अपराध साबित होने के बाद भारतीय मूल के 27 वर्षीय आकाश सोंधी को ब्लैकमेल और साइबर अपराध के लिए एक ब्रिटिश अदालत ने 11 साल कैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ बासिलडॉन क्राउन कोर्ट ने उसे पांच साल गंभीर अपराध निवारण आदेश और 10 साल तक उसका नाम यौन अपराध रजिस्टर में दर्ज रखने की सजा भी सुनाई है।युवक पर 574 लड़कियों व युवतियों के कंप्यूटर अकाउंट हैक करने के बाद उनका शोषण करने का दोष साबित हुआ है। ब्रिटिश क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस के मुताबिक, आकाश सोंधी ने 26 दिसंबर, 2016 से 17 मार्च, 2020 के बीच सैकड़ों सोशल मीडिया खातों में गैरकानूनी तरीके से सेंध लगाई और ब्लैकमेल करने का अपराध किया। आकाश ने खासतौर पर स्नैपचैट खातों को अपना निशाना बनाया। उसकी अधिकतर शिकार 16 से 25 साल तक की उम्र की थी। आकाश ने अपनी शिकार बनी लड़कियों से उनकी नग्न तस्वीरें मांगी। ऐसा नहीं करने पर उनकी अंतरंग तस्वीरें उनके दोस्तों व परिजनों को भेज देने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार आकाश की शिकार बनी युवतियों में से अधिकतर को गंभीर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुंचा है, जबकि एक युवती ने आत्महत्या भी करने की कोशिश की। करीब दर्जन भर लड़कियों की शिकायत मिलने पर 19 मार्च को पुलिस ने आकाश के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। आकाश ने हैकिंग, ब्लैकमेलिंग के 65 अपराध स्वीकार किए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nsVHfy

कोई टिप्पणी नहीं