Breaking News

जल्द करा लें गाड़ी की टंकी फुल, आज इतनी रह गई है पेट्रोल और डीजल की कीमत


ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई लहर से अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल के दाम में कमजोरी बनी हुई है।ब्रेंट क्रूड ऑयल 50 डॉलर के ऊपर टिकने की कोशिश में है। वहीं, घरेलू बाजार में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 16वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं की है।दिल्ली में आज 23 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम कल के भाव 83.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम कल के भाव 73.87 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 80.51 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।कोलकाता में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के भाव 85.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल के दाम 86.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.21 रुपये प्रति लीटर हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है। पेट्रोल के दाम 86.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.31 रुपये प्रति लीटर हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के भाव हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aBF9iA

कोई टिप्पणी नहीं