Breaking News

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटें होंगे बेहद खतरनाक, जानिए क्यों


पंजाब, उत्तरी हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना तथा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। विदर्भ के कई स्थानों पर, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और बिहार में कुछ स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम पर अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रायलसीमा के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के कुछ हिस्सों में, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तापमान 1.6 डिग्री से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में पश्चिम मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल और पटियाला में 25 मीटर, पटना, कानपुर और पूर्णिया में 50 मीटर, दिल्ली (पालम), बरेली, लुधियाना, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, बहराइच और कैलाशहर में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गयी। पंजाब के अधिकतर हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग मंगलवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा बिहार की अलग-थलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रही। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर शीत से बहुत ठंडी लहर चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और तेलंगाना में अलग अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति होने का अनुमान हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर दिन में ठंड बड़ने का अनुमान है। असम, मेघालय, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर तुषार पडऩे के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। कोमोरिन , मन्नार की खाड़ी, लक्षद्वीप और मालदीव के इलाकों में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चलने का अनुमान है जिसकी गति 65 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्री क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, कर्नाटक राज्य और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aAvcBP

कोई टिप्पणी नहीं