Breaking News

अमेरिका ने मोदी को Legion of Merit पुरस्कार से सम्मानित किया, पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मिला


वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। ऐसा पहली बार है कि जब अमेरिका का यह प्रतिष्ठित सम्मान किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मिला है। Legion of Merit अमेरिका के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो कि किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है। मोदी को अपने नेतृत्व में भारत और अमरीका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। “लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार जताया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों में सुधार के भारत और अमरीका के लोगों के प्रयास को मान्यता है।अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओब्रायन ने वाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया। ओब्रायन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी को “अपने नेतृत्व में अमरीका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार प्रदान किया।मोदी को चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिट” पुरस्कार दिया गया, जो केवल सरकार या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके बेहतरीन नेतृत्व और दृरहष्टि के लिए दिया गया, जिसने भारत को वेश्विक शक्ति के तौर पर उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए. अमरीका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया है।नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के जरिए वैश्विक शक्ति के तौर पर भारत के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि को सम्मानित किया गया है।उसने एक बयान में कहा, इस पुरस्कार के जरिए वैश्विक शक्ति के तौर पर भारत को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं उनकी दूरदृष्टि और भारत एवं अमरीका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने एवं वैश्विक शांत एवं समृद्धि को प्रोत्साहित करने में उनके अनुकरणीययोगदान को सम्मानित किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KJy4Bz

कोई टिप्पणी नहीं