Breaking News

आने वाले दिन होंगे बेहद खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी, घर से निकलने से पहले रहें सावधान


पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के अधिकतर हिस्सों में तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत से बहुत गंभीर शीत लहर चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ हिस्सों में दिन में ठंड से अति ठंड पड़ने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिन में ठंड पड़ सकती है। रात का तापमान, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। केरल, माहे और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा रायलसीमा के कई स्थानों में, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों में,तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। राजस्थान और उत्तराखंड में कहीं कहीं रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश, गुजरात और पंजाब में कई स्थानों पर, असम और मेघालय में तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय ओडिशा, त्रिपुरा और हिमाचल में अलग अलग स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा। अमृतसर, चंडीगढ़, पिलानी और बरेली में 25 मीटर, जम्मू, भिवानी, नारनौल, अगरतला और पारादीप में 50 मीटर, सुंदरनगर, पटियाला, गंगानगर, पालम (दिल्ली) और अलीगढ़ में 200 मीटर की दृश्यता रही। पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर तथा जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर का प्रभाव रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग अलग स्थानों में ठंड का असर रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में तुषार पड़ने के आसार हैं। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mVDTJC

कोई टिप्पणी नहीं