Breaking News

मंगलवार को मिली राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.34 रुपये और डीजल 72.42 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। दोनों ईंधन में पिछले पांच दिनों से तेजी जारी थी। इससे पहले लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रहीं थी। गत नौ दिनों में पेट्रोल 1.28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि इस दौरान डीजल 1.96 रुपया बढ़ा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vPYlO

कोई टिप्पणी नहीं