Breaking News

कोरोना के बाद इस देश में सामने आई एक और महामारी, मारी जाएगी 18 लाख से ज्यादा मुर्गियां


कोरोना से डटकर लड़ने वाला जापान अब एक और वायरस का दंश झेल रहा है। जापान के चौथे प्रांत में बर्ड फ्लू पाया गया है और इसका विस्तार तेजी से हो रहा है। जापान के कृषि मंत्रालय के अनुसार देश के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू संक्रमण की शुरुआत हो गई है, जिसे चार सालों में सबसे खराब महामारी बताया गया है। जापान सरकार के अनुसार इस प्रकोप शुरू होने के बाद 18 लाख से अधिक मुर्गियां मार दी जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी प्रांत में ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा की खोज हुई है। मंत्रालय ने कहा कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि मुर्गियों या अंडे खाने से मनुष्य बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। गौरतलब है कि साल 2016 के बाद से जापान में बर्ड फ्लू का सबसे खराब बुरा दौर पिछले महीने शिकोकू द्वीप के कागावा प्रांत में शुरू हुआ था। मियाजाकी प्रांत के पोल्ट्री फार्मों में 40,000 मुर्गियों को मारा और दफन किया जाएगा। वहीं, पोल्ट्री फार्म के तीन किमी दायरे में मुर्गियों के कारोबार पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। जापान में इससे पहले 2018 में भी बर्ड फ्लू महामारी सामने आया था। इसकी शुरुआत भी कागवा प्रांत से ही हुई थी। उस साल 91,000 मुर्गियों को मारा गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lptNQr

कोई टिप्पणी नहीं