Breaking News

नागालैंड के पूर्व विधायक लुंगबे मेरू का निधन, 7 पेरेन से चुने गए थे पहली बार विधायक


नागालैंड के पूर्व विधायक लुंगबे मेरू का दीमापुर में निधन हो गया। मेरू नागालैंड के पेरेन जिले के अंतर्गत पेरेन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुये थे। वह 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। पूर्व विधायक का निधन शुक्रवार को दीमापुर के क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च (सीआईएचएसआर) में हुआ था। मेरू का जन्म दो फरवरी 1934 को हुआ था। वह 1964 में डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ नागालैंड के सदस्य के रूप में नागालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुये थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान नागालैंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास किये। इस बीच, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मेरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, मेरू ने राजनीति में शामिल होने से पहले पेरेन में सीओ के रूप में कार्य किया था और फिर 7 पेरेन विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक चुने गये।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JqyGLB

कोई टिप्पणी नहीं