Breaking News

लगातार 34 दिन से मिल रही है राहत, जानिए आज कितनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार 34वें दिन भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद अब मजबूती आने लगी है। अमेरिका में तेल भंडारण घटने से भी कच्चे तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। उधर रूस फिलहाल तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों को समर्थन मिला। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 44 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है। अमेरिका में तेल भंडारण बढ़ने और मांग को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से मांग को लेकर भी चिंता सता रही है। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38grEUa

कोई टिप्पणी नहीं