Breaking News

अमरीकी राष्ट्रपति चुनावः निर्णायक बढ़त ले चुके हैं जो बिडेन, ट्रंप को लग सकता है बड़ा झटका


अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को सिर्फ छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। यह जानकारी एक अमरीकी चैनल ने दी है। चैनल ने अनुमान लगाया है कि मिशिगन राज्य में जीत हासिल करने के बाद बिडेन को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए महज छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। न्यूज के अनुसार 99 प्रतिश बैलेट वोटों की गितनी में बिडेन को 49.9 प्रतिशत तथा डोनाल्ड ट्रम्प को 48.6 प्रतिशत मत मिले हैं और बिडेल के राज्यों के 16 इलेक्टोरल वोट मिलने के अनुमान हैं। फॉक्स न्यूज ने बताया है कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए बिडेन को महज सिर्फ छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत होती है।उधर, इस कानूनी दांवपेच के बीच अमेरिका के 9 राज्‍यों में अभी भी मतगणना जारी है। इसमें कई महत्‍वपूर्ण राज्‍य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन राज्‍यों में मतों की गणना खत्‍म होने में अभी कई दिन और लग सकते हैं। जिन राज्‍यों में अभी मतगणना जारी है, उनमें अलास्‍का, एरिजोना, जॉर्जिया, मैने, म‍िश‍िगन, नेवाडा, नॉर्थ कैरोलिना, विस्‍कॉन्सिन और पेन्सिल्वेनिया शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई राज्‍यों में बाइडेन निर्णायक बढ़त बना चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mNb02u

कोई टिप्पणी नहीं