महज 3 दिन बाद इसरो करने जा रहा है बड़ा धमाका, हर दुश्मन पर रखेगा पैनी नजर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जल्द ही इस साल का अपना पहला अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने जा रहा है। यह मिशन 7 नवंबर को शुरु होने वाला है। इससे पहले बता दें कि कोरोना की वजह से इसरो को अपने कई मिशन टालने पड़े थे। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इसरो ने सैटेलाइट EOS-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) को PSLV-C49 रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार है। भारत का यह मिशन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन इसरो 9 अन्य विदेशी कस्टमर सेटेलाइट भी लॉन्च करेगा। यह सभी सैटेलाइट न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के कमर्शियल एग्रीमेंट के तहत लॉन्च किए जाएंगे।यह सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 7 नवंबर को दोपहर 3:02 मिनट पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस मिशन के बाद ISRO की दिसंबर में GSAT-12R कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना है। जिसे PSLV-C50 रॉकेट के जरिये लॉन्च करने की योजना बन रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eoMeTr
कोई टिप्पणी नहीं