Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर, पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा


देश में लगातार तीन दिनों तक कोरोना के सक्रिय मामलों में हो रही वृद्धि के बाद शनिवार को एक बार फिर इसमें कमी दर्ज की गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,322 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 93.51 लाख हो गया। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में 615 की कमी दर्ज की गयी और यह संख्या 4,54,940 रह गयी। इस दौरान 41,452 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर अब तक 87.59 लाख लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 485 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 1,36,200 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 4.87 प्रतिशत और रिकवरी दर बढकऱ 93.68 हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 2011 बढ़े और दिल्ली में सर्वाधिक 5937 मरीज स्वस्थ हुए जबकि राजधानी में ही सबसे अधिक 98 लोगों की जानें गयी। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढकऱ अब 89,025 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान कोरोना के 85 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 46,898 हो गया है , वहीं अभी तक 16.72 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.21 लाख से अधिक हो गयी और सक्रिय मामले 601 कम होकर 64,014 हो गये हैं जबकि अब तक 2171 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों में एक बार फिर कमी दर्ज की गयी और इसकी संख्या 553 घटकर अब 38,181 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 98 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8909 हो चुकी है जबकि 5.09 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 63 बढकऱ 25,398 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,738 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.43 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 478 की कमी होने से यह 12,137 हो गया। राज्य में अब तक कोरोना से 6976 लोगों की मौत हुई है और 8.47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढकऱ 25,639 हो गये है तथा इस महामारी से 7697 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.04 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 64 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 11,109 हो गयी है तथा अभी तक 11,681 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.54 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 5774 हो गये हैं और 1718 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.09 लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10,637 रह गए हैं और 1451 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.56 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 53 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 24,617 हो गयी है और 8270 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.41 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढकऱ 7719 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.37 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4737 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 478 बढकऱ 14,677 हो गयी है तथा अब तक 1.83 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3224 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,732 हो गए हैं तथा 3938 लोगों की मौत हुई है और 1.86 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले बढकऱ 5401 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1248 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.26 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2813, हरियाणा में 2345, राजस्थान में 2255, जम्मू-कश्मीर में 1676, उत्तराखंड में 1201, असम में 980, झारखंड में 962, गोवा में 686, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 370, हिमाचल प्रदेश में 612, चंडीगढ़ में 270, मणिपुर में 256, लद्दाख में 114, मेघालय में 110, सिक्किम में 103, नागालैंड में 64 , अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 50 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJRipw

कोई टिप्पणी नहीं