Breaking News

बिहार चुनावः NDA के बीच सीटों का बंटवारा होते ही नीतीश कुमार ने जारी की ऐसी लिस्ट


बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल के तहत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के हिस्से में गई 115 सीटों की सूची जारी कर दी गई है। राजग की हुई सीटों की घोषणा में भाजपा के खाते में 121 तथा जदयू के हिस्से में 122 सीटें गई है। जदयू ने अपने कोटे में से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को सात सीटें दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यहां 115 सीटों की सूची जारी कर बताया कि पार्टी के उम्मीदवार पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर, एवं सिकटा, पूर्वी चंपारण जिले के नरकटिया और केसरिया, शिवहर जिले के शिवहर, सीतामढ़ी जिले के सुरसंड, बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर और बेलसंड, मधुबनी जिले के हरलाखी, बाबूबरही, फुलपरास और लौकहा, सुपौल जिले के निर्मली, पिपरा, सुपौल और त्रिवेणीगंज (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सिंह ने बताया कि अररिया जिले की रानीगंज (सु) एवं अररिया, किशनगंज जिले की ठाकुरगंज और कोचाधामन, पूर्णिया जिले की अमौर, रुपौली एवं धमदाहा, कटिहार जिले की कदवा, मनिहारी (सु) और बरारी, मधेपुरा जिले की आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सु) और मधेपुरा, सहरसा जिले की सोनवर्षा (सु) और महिषी, दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान (सु), बेनीपुर, दरभंगा ग्रामीण और बहादुरपुर तथा मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट, मीनापुर, सकरा (सु) और कांटी सीट जदयू के खाते में गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गोपालगंज जिले की कोचायकोट, भोरे (सु) और हथुआ, सीवान जिले की जीरादेई, रघुनाथपुर, बडहरिया और महाराजगंज, सारण जिले की एकमा, मांझी, मढ़ौरा और परसा, वैशाली जिले की वैशाली, महुआ, राजापाकर (सु) और महनार, समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर (सु), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन, विभूतिपुर और हसनपुर, बेगूसराय जिले की चेरिया बरियारपुर, तेघड़ा, मटिहानी और साहेबपुर कमाल तथा खगड़यिा जिले की अलौली (सु), खगड़िया, बेलदौर और परवत्ता सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। श्री ङ्क्षसह ने बताया कि जदयू भागलपुर जिले के गोपालपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर, बांका जिले के अमरपुर, धोरैया (सु) और बेलहर, मुंगेर जिले के तारापुर और जमालपुर, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा, शेखपुरा जिले के शेखपुरा, बरबीघा, नालंदा जिले के अस्थावां, राजगीर (सु), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत तथा पटना जिले के मोकामा, फुलवारी (सु), मसौढ़ी (सु) और पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतारेगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार भोजपुर जिले की संदेश और अगिआंव (सु), बक्सर जिले की डुमरांव और राजपुर (सु), रोहतास जिले की चेनारी (सु), सासाराम, करगहर, दिनारा और नोखा, अरवल जिले की कुर्था तथा जहानाबाद जिले की जहानाबाद और घोषी सीट से जोर आजमाएंगे। सिंह ने बताया कि जदयू औरंगाबाद जिले के ओबरा, नबीनगर, और रफीगंज, गया जिले के शेरघाटी, बेलागंज और अतरी, नवादा जिले के नवादा और गोङ्क्षवदपुर तथा जमुई जिले के झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने अपने कोटे से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पूर्णिया जिले की कसबा, जहानाबाद जिले की मखदुमपुर (सु), औरंगाबाद जिले की कुटुंबा (सु), गया जिले की इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु) और टिकारी तथा जमुई जिले की सिकंदरा (सु) सीट दी है। हम ने इन सात सीट पर सोमवार को ही उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया । हम ने गया इमामगंज से पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, बाराचट्टी से पूर्व विधायक ज्योति देवी, टिकारी से पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया है। मखदुमपुर से इंजीनियर देवेंद्र कुमार मांझी, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी, कसबा से राजेन्द्र यादव और कुटुंबा से श्रवण भुइयां उम्मीदवार होंगे। जीतनराम मांझी, ज्योति देवी और डॉ. अनिल कुमार को छोड़कर हम के चार उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GKMWgU

कोई टिप्पणी नहीं