सुशांत ड्रग केसः रिया चक्रवर्ती को एक महीने बाद मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

ड्रग चैट केस में बॉलिवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लगभग 1 महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है। सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी।बता दें कि रिया को सशर्त जमानत मिली है। उन्हें 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। बता दें रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है।रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है जबकि एनसीबी का कहना है कि रिया और शौविक चक्रवर्ती बॉलिवुड में फैले ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं। एक तरफ रिया के वकील का कहना है कि रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था जोकि बेहद कम मात्रा में था इसलिए उन्हें जमानत मिल जानी चाहिए। दूसरी तरफ एनसीबी ने अभी तक कोर्ट में कोई भी ऐसा सबूत सामने नहीं रखा है जिससे यह साबित होता हो कि रिया चक्रवर्ती के पास ड्रग्स था। हालांकि एनसीबी का तर्क यह भी था कि चूंकि अभी मामले की जांच चल रही है, ऐसे में रिया या शौविक को रिहा किए जाने पर वे सबूतों को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iDwjBl
कोई टिप्पणी नहीं