Breaking News

लगातार 15वें दिन पेट्रोल की कीमत को लेकर आई ऐसी राहत भरी खबर, जानिए कैसे


पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। डीजल की कीमत में एक और दो अक्टूबर को गिरावट रही थी, जबकि पेट्रोल का दाम आज लगातार पन्द्रहवें दिन स्थिर रहा। पिछले एक माह में डीजल तीन रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34v8Zka

कोई टिप्पणी नहीं