Breaking News

हरियाणवी क्वीर सपना चौधरी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, जानिए किसके और कब की थी शादी


हरियाणवी क्वीन और बिग बॉस 11 में नजर आने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। सपना की मां नीलम ने बताया कि बेटी सपना और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं और वह नानी बनकर बेहद खुश हैं। नीलम ने बताया कि जनवरी में सपना और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की थी। वहीं सपना के पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं। सपना के परिवार ने बताया कि हिसार के रहने वाली वीर ने जनवरी में सपना से शादी की थी। वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था। गौरतलब है कि वीर साहू हरियाणा के पॉपुलर सिंगर, राइटर और एक्टर हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था।बता दें कि जब फैंस ने पूछा कि उन्होंने शादी के बारे में बताया क्यों नहीं तो वीर का जवाब था कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्‍या ऐतराज है? मुझे इस बात का किसी को सबूत थोड़े देना है कि मेरी निजी जिंदगी में क्‍या चल रहा है। मुझे किसी की परवाह नहीं है। मैं जमींदार का खून हूं और खुद्दारी से जीना ही पसंद करता हूं। वीर ने आगे कहा, मैं आम आदमी हूं और मुझे किसी तरह का प्रचार नहीं चाहिए। सपना को लड़का हो गया, इस तरह के कॉमेंट करके लोग मजाक उड़ा रहे हैं। अगर किसी की हिम्‍मत हो तो मुझे कोई कुछ कहकर बताओ। मैं अब तक कलाकार ही था मगर अब बदमाश भी बनने को तैयार हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SEU94N

कोई टिप्पणी नहीं