बड़ी खबरः अब इंसानों के शरीर में जानबूझकर डाला जाएगा कोरोना वायरस, जानिए क्यों

दुनियाभर में कहर मचा रहे कोरोना वायरस से बचने की कोशिशों के बीच पहली बार इंसान के शरीर में जानकर कोरोना वायरस डाला जा रहा है। ऐसा किया जा रहा है वैक्सीन ट्रायल के लिए। ब्रिटेन में कोविड-19 चैलेंज ट्रायल के वॉलंटियर्स अपनी जान को खतरे में डालकर दुनिया की भलाई के लिए आगे आए हैं। इसी के साथ ब्रिटेन दुनिया का पहला ऐसा देश बन सकता है जहां जानबूझकर इंसानों के शरीर में कोरोना वायरस डाला जा रहा है। इस ट्रायल का उद्देश्य संभावित कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रभाव की जांच करना है। यह प्रयोग लंदन में किया जाएगा। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वह ह्यूमन चैलेंज स्टडी के जरिए वैक्सीन बनाने को लेकर विचार विमर्श कर रही है। वहीं अमरीका की बॉयोटेक कंपनी मॉडर्ना ने कोरोना वायरस को लेकर बनाई जा रही अपनी वैक्सीन के ट्रायल का ब्लू प्रिंट जारी किया है। कंपनी का दावा है कि यह वैक्सीन किस हद तक प्रभावी है, इसका सटीक जानकारी नवंबर तक हो जाएगी। क्लीनिकल ट्रायल के लास्ट स्टेज में मॉर्डना की वैक्सीन पहुंच चुकी है। इस स्टेज में वैक्सीन का ट्रायल 30 हजार वॉलेंटियर पर किया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kVMYSf
कोई टिप्पणी नहीं