इस राज्य के लिए हाईअलर्ट जारी, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग दोनों में 27 सितंबर तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इन क्षेत्रों में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।वहीं बिहार में अगले 72 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है़ मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया है़ खासतौर पर राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों और गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। आइएमडी, पटना की ओर से जारी हाइ अलर्ट में कहा गया है कि जान-माल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। बिजली और परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। नदियों में जल स्तर में बढ़ोतरी की आशंका है।आपदा प्रबंधन विभाग ने हर जिले को अलर्ट कर दिया है। खासतौर पर बिजली गिरने को लेकर किसानों को चेतावनी दी है कि बादल गरजने के समय पक्के मकानों की शरण लें। खेत में हरगिज न जाएं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ट्रफ लाइन उपयुक्त स्थित में होने बिहार और झारखंड में निम्न दाब का केंद्र बनने और मध्य प्रदेश में बना चक्रवातीय क्षेत्र बिहार की तरफ शिफ्ट होने से अगले 72 घंटे मौसमी दशाओं के लिहाज से खासे संवेदनशील बन गये हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jaQ2ck
कोई टिप्पणी नहीं