Breaking News

एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंची रकुलप्रीत, बोली: नहीं मिला समन, एनसीबी अफसरों ने चेताया


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कई बड़े स्टार्स नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निशाने पर हैं। आज एनसीबी ने एक्ट्रेस कुलप्रीत सिंह और फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया है। जहां सिमोन पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं, वहीं रकुल ने समन मिलने से इनकार किया है। इसलिए वे एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंची।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा से भी पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह समेत सारा और श्रद्धा कपूर का नाम लिया था। मामले में अब ड्रग चैट सामने आने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से भी एनसीबी पूछताछ की तैयारी में है। एनसीबी सिमोन से पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आज भी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की है।रकुलप्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इनकार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज वे पूछताछ के लिए ब्यूरो के कार्यालय नहीं आएंगी। वहीं एनसीबी सूत्रों का कहना है कि रकुलप्रीत बहाना बना रही हैं। उन्हें बुधवार को समन भेजा गया था। रकुल से एनसीबी की टीम ने कई प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को एनसीबी ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को समन भेजा है। सभी से तीन दिन के अंदर पूछताछ की जाएगी। एनसीबी ने आज पूछताछ के लिए रकुलप्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा को बुलाया था।वहीं ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को समन भेजकर 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। दीपिका शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं। वे आज दोपहर को चार्टर प्लेन से गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। ये प्लेन हैदराबाद से आएगा, गोवा से दीपिका पादुकोण को पिक कर उन्हें मुंबई छोड़ेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hZfa4o

कोई टिप्पणी नहीं