Breaking News

सुशांत केसः रिया के लिए आज सबसे मुश्किल भरा दिन, इन लोगों के साथ होगी पूछताछ


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार जांच कर रही है। आज एक बार फिर से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से मामले में पूछताछ की जा रही है। रिया आज सुबह एनसीबी के दफ्तर पहुंची। इससे पहले रिया से रविवार को सात घंटे पूछताछ चली थी। वहीं एनसीबी ने मामले की जांच के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि आज शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सांवत को सामने बैठाकर रिया से पूछताछ हो सकती है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक और कथित ड्रग पेडलर अनुज केशवानी को हिरासत में लिया है। अनुज का नाम पहले से ड्रग पेडलिंग में हिरासत में लिए गए कैजेन इब्राहिम ने पूछताछ में लिया था।सूत्रों के अनुसार एनसीबी का मानना है कि दीपेश सावंत एक ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है और उसके कई हाई प्रोफाइल लोगों और ड्रग सप्लायर्स से संबंध हैं। एनसीबी को उम्मीद है कि मामले में आई हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं रिया के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने पुत्र शौविक की गिरफ्तारी पर गुस्से और निराशा भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, भारत को बधाई, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मुझे यकीन है कि अगली बारी मेरी बेटी की है और मुझे नहीं पता कि उसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ उचित है। जय हिन्द। जांच एजेंसी ने अब्बास लखानी और करण अरोड़ा नामक दो लोगों से 59 ग्राम मारीजुआना नामक मादक पदार्थ बरामद किया है। गौरतलब है कि बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत ङ्क्षसह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंप दी गयी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35pBuBZ

कोई टिप्पणी नहीं