बड़ी खबरः भारत और चीन के बीच जंग के हालात, अमरीका ने दी ड्रैगन को ऐसी बड़ी चेतावनी

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत और चीन के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि चीन की हर चालाकी को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और चार दिन में चीन ने तीन बार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। वहीं पूर्वी लद्दाख के चुशूल में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है कि दक्षिण पैंगोंग शो इलाके में भारत ने कई चोटियों पर कब्जा कर लिया है। भारतीय सेना ने यहां चीनी सैनिकों के जासूसी उपकरण उखाड़कर फेंक दिए हैं और ब्लैक टॉप में भारतीय सेना के निशाने पर चीनी सैनिक हैं। भारत और चीन की सेनाएं हथियारों के साथ इस इलाके में महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हैं। अब चीन को लेकर अमरीका ने भी सख्त कदम उठाया है। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मामले की गहन निगरानी कर रहे हैं और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट से शिनजियांग, साउथ चाइना सी से हिमालय तक, साइबर स्पेस से लेकर इंटल ऑर्गनाइजेशन तक, हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम कर रहे हैं, जो अपने ही लोगों को दबाना चाहती है और अपने पड़ोसियों को धमकाना चाहती है। इन उकसावों को रोकने का केवल एक तरीका है, बीजिंग के खिलाफ खड़ा होना।नाटो जैसा संगठन बनाना चाहता है अमरीकावहीं अमरीका चीन को घेरने के लिए भारत-प्रशांत क्षेत्र के अपने मित्र देशों भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया को साथ लाकर नाटो जैसा गठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस मुद्दे पर चारों देशों की बैठक दिल्ली में होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन का कहना है कि हमारा लक्ष्य इन चार देशों के साथ दूसरे देशों को मिलाकर चीन की चुनौती का सामना करना है। वहीं भारत मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होने का संकेत दे चुका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lFuDtI
कोई टिप्पणी नहीं