Breaking News

22वें दिन भी दाम में फेरबदल नहीं, आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत


पेट्रोल और डीजल के दाम में आज मंगलवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपये, जबकि डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। हालांकि 20 नवंबर से 15 बार बढ़ोतरी से पेट्रोल 2.55 पैसे/लीटर महंगा हो चुका है। उधर, भारत में कच्चे तेल का उत्पादन नवंबर में 5 प्रतिशत घट गया, जिसका मुख्य कारण निजी क्षेत्र की कंपनी केयर्न वेदांत द्वारा संचालित राजस्थान ऑइलफील्ड्स में उत्पादन में भारी गिरावट आना है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हैं। दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KyJNmX

कोई टिप्पणी नहीं