लगातार छठे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमतों पर भी मिली राहत

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार छठे दिन डीजल की कीमत में कटौती की है। पेट्रोल के दाम में भी 3 दिन बाद मामूली राहत मिली है। आज पेट्रोल की कीमत में 7 से 9 पैसे तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 13-15 पैसे तक घट गए हैं। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल के दाम में 15 पैसे तक की कटौती हुई थी। कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की डिमांड कम हो गई है। ऐसे में कीमतों में गिरावट जारी है। सितंबर महीने में कच्चे तेल की की मांग में पिछले 4 महीने में सबसे कम मांग है। 3 सितंबर से डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज 22 सितंबर को पेट्रोल के दाम में नरमी आई है। पेट्रोल के दाम 8 पैसे घटकर 81.06 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। डीजल के दाम 15 घटकर 71.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में मामूली गिरावट आई है। पेट्रोल के भाव 8 पैसे घटकर 87.74 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के भाव 14 पैसे घटकर 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में थोड़ा अंतर आया है। पेट्रोल के दाम 7 पैसे घटकर 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 14 पैसे घटकर 74.80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में थोड़ा नरमी देखने को मिल रही है। पेट्रोल के दाम 7 पैसे घटकर 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 13 पैसे घटकर 76.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। बेंगलुरु में भी पेट्रोल के भाव में बदलाव आया है। पेट्रोल के दाम 9 पैसे घटकर 83.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 75.50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZY3hpi
कोई टिप्पणी नहीं