WHO की चेतावनी, कोरोना का टीका कोई जादुई गोली नहीं होगी, जो खाया और तुरंत ठीक हो गए

देश-दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। जिस गति से कोरोना के मरीज बढ़ रहें है। भारत इस समय सबसे अधिक कोरोना की चपेट में आने वाला देश बना चुका है। रोजाना के आंकड़ों में भारत ने अमेरिका और ब्राजिल को भी पीछे छोड़ दिया है।गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर दी है। WHO ने साफ कर दिया कि कोरोना का टीका कोई जादुई गोली नहीं होगा, जो खाया और तुरंत ठीक हो गए । डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ हमें लंबी लड़ाई लड़नी है, इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर कई बड़ी दवा कंपनियां काम कर रही हैं, जिसमें कंपिनयों को तो बड़ी सफलता भी मिल चुकी है और ऐसा दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द टीका बाजार में उपलब्ध होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XJCMmo
कोई टिप्पणी नहीं