Breaking News

बड़ी खबरः CBI ने शुरु की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, हो सकता है बड़ा खुलासा


सुशांत सिंह की मौत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती सीबीआई पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। उनसे लंबे समय तक पूछताछ चल सकती है। वहीं उनसे पहले सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ गेस्ट हाउस पहुंचे हुए हैं। रिया और सिद्धार्थ से आमने-सामने पूछताछ होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने आज पूछताछ के लिए रिया को सुबह 10.30 बजे के बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है। इससे पहले जांच एजेंसी रिया के भाई शोविक से मैराथन पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने रिया के पिता से भी कई घंटे तक पूछताछ की थी। रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं, जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।इधर, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत को उनकी मर्जी के बिना ड्रग्स दिए। श्वेता ने ट्वीट में लिखा ‘काश भाई उस लड़की से कभी ना मिला होता। किसी की मर्जी के बिना उसे ड्रग्स देने और फिर उसे ये समझाने कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है, उसे साइकैट्रिस्ट के पास ले जाने... ये मैन्युपुलेशन का कौन सा स्तर है। तुम अपनी रूह को कैसे माफ कर पाओगी? तुम पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हो। ’

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G6kIwZ

कोई टिप्पणी नहीं