Breaking News

खुशखबरीः जल्द ही इतना सस्ता हो सकता है सोना, अभी खरीदें वरना बाद में लगेगा झटका, जानिए कैसे


सोने और चांदी के भावों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। सोना फिर से अपनी चाल बदलता दिख रहा है। सप्ताह के शुरू तक जहां यह तेजी से नई ऊंचाई छू रहा था, अब इसने नीचे आना शुरू कर दिया है। गुरुवार को फ्यूचर मार्केट में सोना करीब 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 50,902 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एक्सपर्ट का मानना है कि सोना जल्द ही 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे जा सकता है।दरअसल, अमरीकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के भाषण के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व के पॉजिटिव रुख यानी महंगाई से निपटने और नौकरियों बढ़ाने पर जोर देने का असर बुलियन मार्केट पर दिखा है। इसके चलते बीते सत्र में डॉलर इंडेक्स निचले स्तर से रिकवर हो गया और गुरुवार रात 8 बजे ये 93 के स्तर को पार कर गया। इसकी वजह से सोने-चांदी में कमजोरी देखने को मिली है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोने के दाम 2 फीसदी से ज्यादा तक लुढक़ गए थे।जानकारों का कहना है कि कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर 49,000 रुपये के लेवल पर आ जाए। इसके बाद फिर इसमें तेजी आने की संभावना है। ऐसे में जिनको शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदना है, वे निचले भाव में खरीद सकते हैं। आज एक बार एमसीएक्स पर कुछ तेजी दिख रही है। एमसीएक्स पर सोना फि लहाल 218 रुपए की तेजी के साथ 51,120 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और चांदी भी 626 रुपए की तेजी के साथ 65816 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसके पहले गुरुवार को जयपुर के हाजिर बाजार सोने के भाव 53,040 प्रति 10 ग्राम बोले गए थे और चांदी के भाव 67,000 रुपए प्रति किलो बोले गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b37Oeu

कोई टिप्पणी नहीं