Breaking News

पेट्रोल के दामों ने लगातार दूसरे दिन भी दिया बड़ा झटका, आज हो चुका है इतना महंगा


पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन इजाफा हो गया। लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि 16 अगस्त से लेकर अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई 10 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढकऱ क्रमश: 81.94 रुपये, 83.43 रुपये, 88.58 रुपये और 84.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से महज 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 45.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से महज 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EEMuQy

कोई टिप्पणी नहीं